Skip to main content
भाजपा ने ‘हमारा हिंदुस्तान’ गाने को कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान का हिस्सा बनायa Vnita Kasnia Punjab: कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिये बीजेपी ने गाना “हमारा हिन्दुस्तान” को जागरुकता अभियान के गाने के रुप में शामिल किया है। इस गाने को 25 अप्रैल को रिलीज किया गया था जो देखते ही देखते इंटरनेट पर न केवल छा गया है, बल्कि पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आज भी लगातार सुना जा रहा है। इस गाने को दिवंगत दिग्गज अभिनेता जॉय मुखर्जी के एक्टर पुत्र सुजॉय जे. मुखर्जी की अवधारणा और निर्देशन में बने इस सॉन्ग को भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान के लिए चयन किया है। इस गाने के बोल मोती सुल्तानपुरी ने लिखे हैं, जबकि इसे सुनील कपूर द्वारा गाया और निर्मित किया गया है। इस गाने के पीछे अपने विचार को साझा करते हुए सुजॉय जे. मुखर्जी ने बताया, ‘हमने यह गीत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोरोना वायरस को लेकर शुरू किए गए जागरूकता अभियान के समर्थन करने के लिए बनाया है। वैश्विक महामारी के इस समय में हम सभी भारतीयों के दिलों में आशा जगाना चाहते थे और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हम इस उम्मीद को हससिल करने में न केवल सक्षम हैं, बल्कि इस दिशा में सकारात्मक तौर पर आगे भी बढ़ रहे हैं।’ आपको बता दें कि इस गीत में भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी के साथ ही कल्याणजी आनंदजी, विकास भल्ला, सुधीर कपूर, अवनीत कौर, के अलावा सबा, दीपक ठाकुर और कई अन्य प्रमुख टीवी कलाकार भी शामिल हैं। यह गीत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर ट्रेंड कर रहा है और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरे देश में लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है।
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment